प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे उदयपुर, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्य सचिव सुधांशु पंत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा बांसवाड़ा जिले के नापला के लिए रवाना हुए। बांसवाड़ा प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री माही परमाणु परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उदयपुर से लेकर बांसवाड़ा तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर नापला तक की व्यवस्थाओं की पूर्व समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी है।मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक विश्वजीत सिंह, ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा, प्रताप लाल भील, सुरेंद्र सिंह, हरिसिंह रावत, शांता देवी,मुख्य सचिव सुधांश पंत, डीजीपी राजीव शर्मा, कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल,भाजपा नेता सतीश पुनिया, प्रमोद सामर, नानालाल अहारी, कृष्ण गोपाल पालीवाल ने पीएम मोदी की आगवानी की।