उदयपुर महिला कांग्रेस शहर द्वारा तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सेवा कार्यों और आगे बढ़ाएंगे : जिलाध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सिंह

उदयपुर। उदयपुर महिला कांग्रेस शहर की ओर से तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान का आयोजन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों तक आवश्यक वस्त्र पहुंचाना और सेवा भाव के माध्यम से समाज में सहयोग का संदेश देना था। 

कार्यक्रम के पहले दिन चंपा कॉलोनी, मल्ला तलाई में वस्त्र वितरण किया गया। दूसरे दिन यह अभियान टैगोर नगर, सेक्टर 4, हिरन मगरी में आयोजित हुआ। वहीं तीसरे और अंतिम दिन पुनः चंपा कॉलोनी, खेड़ा देवी मंदिर के पास, मल्ला तलाई में वस्त्र वितरण के साथ इस सेवा अभियान का समापन हुआ। 

इस अवसर पर उदयपुर महिला कांग्रेस (शहर) जिला अध्यक्ष तारिका भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह तीन दिवसीय वस्त्र वितरण अभियान केवल शुरुआत है। आने वाले दिनों में हम इसी तरह के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि उदयपुर के हर हिस्से में जरूरतमंदों तक पहुँचें और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान की सफलता में उदयपुर महिला कांग्रेस शहर की सभी कार्यकर्ता बहनों का योगदान रहा है। सभी ने एकजुट होकर सेवा की भावना से कार्य किया, जिससे यह आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर चंदा सुहलका, नजमा मेवाफरोश, कौसर परवीन, महिमा चुग, मंजू मेनारिया, कनिष्का श्रीमाली, हर्षिता प्रजापत, शांता गेमेती, कविता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं।