उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने मुंबई की एक 30 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर मुख्य आरोपी करण सिंह निवासी पड़ावली गोगुंदा व हितेश निवासी रणोली, सागवाड़ा (डूंगरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि तीसरे आरोपी भूरा की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़िता मुंबई की रहनेऔर 12 दिसंबर से उदयपुर रह रही थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने उसे उदयपुर बुलाया गया और बाद में शहर के कविता क्षेत्र स्थित एक फार्म हाउस के एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी करण सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हितेश ने भी इस अपराध में करण का साथ दिया। इस दौरान नौकर भूरा ने फार्म हाउस का गेट बंद कर आरोपियों को वारदात अंजाम देने में मदद की।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी करण सिंह टैक्सी संचालक है और टैक्सी के माध्यम से एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी युवतियों को उपलब्ध कराने का काम करता था। प्रारंभिक जांच में मामले को सुनियोजित साजिश मानते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रहीपुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग रेप पीड़िता और मुख्य आरोपी करण सिंह एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़े हैं। पीड़िता एस्कॉर्ट सर्विस में शामिल है और आरोपी करण सिंह एस्कॉर्ट सर्विस से जुड़ी युवतियों-महिलाओं को टैक्सीउपलब्ध कराने का काम करता है। इसी नेटवर्क के जरिए पीड़िता को उदयपुर बुलाए व जाने की आशंका जताई जा रही है। सह व आरोपी हितेश उमरड़ा क्षेत्र में किराये से होटल प संचालित करता है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सुखेर थाना पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपकों, लेन-देन और पूर्व गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। तीसरा आरोपी भूरा, जो वारदात के समय फार्म हाउस का गेट बंद कर मौजूद था, फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के बाद मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। इस मामले की एएसपी सिटी उमेश ओझा, वृत्ताधिकारी राजेश यादव, थानाधिकारी रवींद्र चारण, प्रशिक्षु आरपीएस जगदीश विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है।

