राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परिणामों में उदयपुर के सेक्टर 5 स्थित मिरेण्डा सीनियर सेकंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी शानदार शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए बेहतरीन परिणाम दिए हैं। दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के छात्र दर्शील नागदा ने 94.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं छात्रा जाह्नवी शर्मा ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। दसवीं के साथ-साथ आज आठवीं और पाँचवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित हुए। इसमें विद्यालय के पाँचवीं बोर्ड में लगभग 17 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त की, वहीं आठवीं बोर्ड में लगभग 8 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है


