उदयपुर में शराब पीने, पार्टियां करने के लिए करते थे राहगीरों और महिलाओं से पर्स व चैन
,आरोपियों ने 10 वारदातें करना स्वीकार किया

उदयपुर। शराब पीने, पार्टियां करने, इधर-उधर घूमने और लक्जरी लाईफ जीने की चाह में बाईक सवार राहगीरों और महिलाओं से पर्स और चैने लूटते थे। सप्ताह में एक दिन गांव से निकलते और लूटपाट कर गांव चले जाते। पैसा खर्च होने के बाद फिर से आते और फिर से वारदात करते। यह खुलासा सविना पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने किया है। सविना पुलिस ने राह चलते लोगों और महिलाओं से फोन, बैग और पर्स छीनने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए दो बाल अपचारियों को डिटेन किया था। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि लगातार वारदातें होने पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पता किया और आखिरकार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एसआई लादू जाट, एएसआई मदनसिंह, देवेन्द्रसिंह, हैड कांस्टेबल कृष्ण प्रतापसिंह, हितेन्द्रंिसंह, समुन्द्रसिंह, भानुप्रकाश, कांस्टेबल मांगीलाल, छगनलाल, किशोर, यशवन्तसिंह, लोकेश कुमार की टीम ने जितेन्द्र उर्फ जेबला पुत्र बाबूलाल निवासी पारेवी फला कात्या झाडोल, हंसमुख पुत्र हीरालाल निवासी पारेवी फलां नाल घाटी झाडोलए कमलेश पुत्र नाना निवासी कंथारिया पारेवी झाडोल को गिरफ्तार कर आरोपियों से दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है। पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त है जो मौज मस्ती व शराब पार्टी करने के शौकीन है। ये शाम के समय बाईक लेकर अपने गांव से उदयपुर शहर की तरफ आते तथा एक ही दिन में तीन-चार वारदाते करके पुनङ वापस घर चले जाते। पर्स से जो भी पैसा मिलता उससेे और फोन को बेचकर जो भी पैसा आता उससे मौज-मस्ती करते और जमकर शराब पार्टियां करते थे।

ये लूट करना स्वीकारा बदमाशों ने
– 15 जून को आर्मी एरिया के आगे गोवर्धनविलास की तरफ स्कूटी पर जा रही महिला का पर्स छिना।
– 15 जून को सेक्टर 14 के पास स्कूटी पर जा रही दो महिलाओ से पर्स छिना।
– 15 जून को चेतक सर्कल के पास पैदल जा रहे एक आदमी के हाथ से फोन छीना।
– 6 जून को उदियापोल पर स्कूटी सवार लडकी से बैग छिना।
– 6 जून को गोवर्धनविलास में पैदल जा रहे लडके से एक फोन छीना।
– 15 जून को रामपुरा में बाइक के पीछे बैठी महिला से बैग छीना।
– 15 जून को उदियापोल पर पैदल जा रहे लडके से मोबाइल छीना।
– 15 जून को गोवर्धनविलास में स्कूटी पर जाती हुई लडकी से बैग छिना।
– 15 जून को गोवर्धनविलास में पैदल जाते लडके से मोबाइल छिना।
– 6 जून को सेक्टर 11 में एक बाईक चोरी करना।