उदयपुर में गांजे की खेती के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई ,करोड़ों रुपए की कीमत का गांजा बरामद

उदयपुर । उदयपुर पुलिस ने कानोड़ थाना इलाके में अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की टीम ने विरिया गांव में दबिश देते हुए चार बीघा जमीन पर हों रही गांजे की खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस ने खेत से 1336 किलो गांजे की फसल और वहां बने एक कच्चे मकान से 153 किलो तैयार सुखा गांजा बरामद किया। जिसकी बाजार कीमत करीब 5 करोड रुपए बताई जा रही। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि कानोड़ थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि विरिया गांव के नदी और नालों के बीच जमीन के बड़े भू भाग पर अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। इस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जहा पुलिस ने गांजे की फसल को जप्त कर लिया। खेत की रखवाली के लिए आरोपियों ने शिकारी कुत्तो को खुला छोड़ रखा था। अपनी कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से खेती कर रहे आरोपी पिता-  पुत्र केशा मीणा और रामा मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लसाडिया क्षेत्र के रहने वाले है और उन्होंने कुछ महीने ने पहले ही यह जमीन खरीदी थी। वही कुछ दिनों पहले भी आरोपियों ने इसी इलाके में 6 बीघा जमीन ओर खरीदी। जहां पर भी वह गांजे की खेती करने की वाले थे। पुलिस ने गांजे की खेती में उपयोग में ली जा रही जमीन को कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।