डिजिटल युग में ऐतिहासिक कदम: श्रीमाली समाज मेवाड़ की पहली डिजिटल डायरेक्टरी लॉन्च

उदयपुर। “परंपरा से तकनीक की ओर…” इसी सोच के साथ श्री श्रीमाली समाज संस्था, मेवाड़ ने रविवार को एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अपनी पहली डिजिटल डायरेक्टरी लॉन्च की। अब समाज की हजारों परिवारों की जानकारी होगी आपकी उंगलियों पर — एक ऐप में, एक प्लेटफॉर्म पर, पूरे विश्व से सुलभ।

संस्कार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजजनों ने सामूहिक रूप से अपने मोबाइल में डायरेक्टरी ऐप डाउनलोड कर डेटा एंट्री का कार्य प्रारंभ किया। कार्यक्रम के पहले ही दिन करीब 1000 समाजजनों का डेटा एंट्री पूरा हो गया।

डायरेक्टरी लॉन्च करते समाजजन

डिजिटल डायरेक्टरी में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिलों के 25,000 से अधिक श्रीमाली समाजजनों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसमें सदस्यों की शिक्षा, परिवार, गौत्र, परिवार के सदस्य और व्यवसाय संबंधी विवरण एक क्लिक पर दुनिया के किसी भी कोने से प्राप्त किए जा सकेंगे।


समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि इस पहल से समाज में आपसी संवाद और सामंजस्य को मजबूती मिलेगी। साथ ही वैवाहिक संबंधों में आने वाली कठिनाइयों का भी समाधान संभव होगा। उन्होंने इसे समाज में “एक डिजिटल क्रांति” की संज्ञा दी।
शुभारंभ समारोह में माननीय अतिथि श्यामलाल दुर्गावत, चंद्र प्रकाश श्रीमाली, पुरुषोत्तम कड़िया, गोपालकृष्ण त्रिवेदी, और रोशनलाल जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. देवेंद्र श्रीमाली, गिरेंद्र त्रिवेदी, डॉ. दिनेश श्रीमाली, रेवती रमण श्रीमाली, डॉ. मनीष श्रीमाली एवं उनकी टीम ने किया। संचालन महामंत्री दिनेश श्रीमाली ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम शंकर श्रीमाली, संयुक्त महामंत्री भाव प्रकाश दशोत्तर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली कुंवारिया, अरविंद श्रीमाली चर्लिया, रमेश श्रीमाली सेमा, और गिरीश श्रीमाली फतेहपुरा सहित पूरी कार्यकारिणी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य एवं विशेष आमंत्रित उपस्थित थे। मंच पर युवा प्रभारी उमेश श्रीमाली एवं महिला अध्यक्ष रेखा श्रीमाली भी मौजूद रहीं।