प्लांट विथ प्राइड’ अभियान का हिस्सा बना ‘लेकसिटी प्रेस क्लब’,पत्रकारों को पेड़ देकर लिया गया उनकी देखभाल कर बड़े करने का संकल्प

उदयपुर। शेड्स ऑफ़ उदयपुर एवं अरावली हॉस्पिटल के संयुक्त प्रयास से चल रहे ‘प्लांट विथ प्राइड’ अभियान के अंतर्गत ‘100 वृक्ष – 100 संस्थान’ पहल से शनिवार को लेकसिटी प्रेस क्लब भी जुड़ गया। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में क्लब से जुड़े पत्रकारों को पेड़ों का वितरण कर उन्हें सरंक्षित रखने और बड़ा करने का संकल्प लिया गया। अरावली ग्रुप के निदेशक आनंद गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में   पेड़ो की महत्ता बताई। 
कार्यक्रम संयोजक गगन शर्मा ने बताया कि अभियान में सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शहर के विभिन्न संस्थानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली विस्तार और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
समारोह में प्रेस क्लब अध्यक्ष कुलदीप सिंह गहलोत, महामंत्री सुनील शर्मा मंचासीन रहे। इस दौरान क्लब के संस्थापक सदस्य ऋतुराज, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र हिलोरिया, भूपेंद्र चौबीसा, रवि शर्मा, भगवान प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष अख्तर खान, कपिल श्रीमाली सहित क्लब से जुड़े पत्रकारों की मौजुदगी रही। संचालन जयश्री नागदा ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *