मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ 8 साल बाद फिर उदयपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन गए।अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक ही आवेदन होने से उनका अध्यक्ष बनना तय था। संघ के रविवार को हुए चुनाव में उनके निर्विरोध अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा की गई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने उन्हें माला और उपरणा पहनाकर स्वागत किया। डॉ लक्ष्यराज अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। उनके बच्चों ने भी पिता लक्ष्यराज को माला पहनाकर बधाई दी। उन्होंने क्रिकेट को बढ़ावा देने और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का सपना पूरा करने के प्रयास की बात कही।
सचिव पद पर मनोज चौधरी भी निर्विरोध चुने गए। कुल 38 क्लब सदस्यों ने चुनाव में मतदान किया। इसमें कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश जैन को 6 मतों से हराकर महेन्द्र शर्मा विजेता बने। डिप्टी प्रेसिडेंट मनोज भटनागर बने। उन्होंने 6 वोटों से हराकर आर चन्द्र को हराया। वहीं पीआरओ पद पर रजनीश शर्मा ने संजय जैन को 2 वोटों से हराया।
इन पदों पर ये चुने गए
उपाध्यक्षः मोहम्मद शाहिद, कुबेर सिंह चावड़ा, राकेश खोखावत, यशवंत पालीवाल, विनोद कुमार राठौड़
ज्वाइंट सेक्रेटीः सुरेश सोनी, मुकेश कुमावत, अनीस इकवाल, हर्षवर्धन जैन
एक्जीक्यूटिव मेंबरः राजेन्द्र जैन, हेमंत खटीक, अशोक परदेसी, अभिषेक शर्मा, पीसी लोढ़ा, किशन चौधरी, धनपाल जैन



