उदयपुर। राजस्थान नाथ समाज संगठन में कार्यकारिणी का विस्तार, उदयपुर संभाग में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
राजस्थान नाथ समाज संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगी सत्यम सुरेलिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेशभर में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। उदयपुर संभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उदय नाथ योगी को संभागीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं गोपाल नाथ योगी और गोवर्धन रावल को संभागीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बाबूनाथ योगी, सागर नाथ योगी, वेणीनाथ योगी और गोविंद नाथ योगी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि समाज के विकास, एकता और संगठन के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी।

