पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को अर्पित की श्रद्धांजलि

उदयपुर।  पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर गुरुवार को शहर में विविध आयोजन हुए। भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान, आकाश वागरेचा, शांतिलाल जैन, प्रदीप रावानी, भोपाल सिंह राव, दीपक शर्मा, अशोक मालवीय, गौरव नागर, दिव्या जोशी, आरोग्य शेखर आदि मौजूद थे। भाजपा देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चौहान ने कहा कि उसूलों और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले भैरोसिंह ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वोच्च रखा।

डॉ. चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने शेखावत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के वह पुरुष थे जिन्होंने जनसेवा को अपना जीवन धर्म बनाया। स्व. शेखावत जी ने अपने समर्पण, ईमानदारी और संगठन के प्रति निष्ठा से लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।