उदयपुर पुलिस ने पकड़ा लाखों रुपए कीमत का अवैध डोडा चूरा ,नाकाबंदी तोड़ भाग रही स्कार्पियो, कार चालक फरार

उदयपुर। उदयपुर जिले की सायरा थाना पुलिस ने  बड़ी कार्यवाही करते हुए 70 लाख रुपए मूल्य का 458 किलो डोडा चूरा जप्त किया है। अवैध मादक पदार्थ से भरी कार पुलिस नाकाबंदी को तोड़कर भाग रही थी जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रखा है इसी दौरान सायरा थाना अधिकारी किशोर सिंह शक्तावत को सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो में अवैध रूप से लाखों रुपए मूल्य का डोडा चूरा परिवहन कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई बद्रीलाल, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, रुपाराम, धर्मेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, सत्यनारायण, प्रदीप और काना पुरी की टीम ने बरवाडा पहुंच बरवाडा पुलिया के पास नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान एक काले रंग की बिना नम्बरी स्कोर्पियो कार आती हुयी नजर आयी, जिसको रूकवाने का प्रयास किया गया तो नहीं रोक नाकाबन्दी को तोडकर भगाने लगा, जिसको टायर ब्रेकर स्टीक फेंक टायर ब्रस्ट किया गया। जो टायर ब्रस्ट होने पर भी कार चालक द्वारा कार को भगाकर ले जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने कार का पिछा किया तो कार चालक कार को तेज गति से भगाकर ले जाते हुये हाईवे पर मोड पर कार को छोडकर कार चालक व उसके साथ एक व्यक्ति और उतरकर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस टीम ने कार से उतरकर भागे दोनो व्यक्तियों की तलाश शुरू की परन्तु जंगली ईलाका होने व रात होने से दोनो व्यक्ति भागने में कामयाब हो गये। बिना नम्बरी स्कोर्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर 23 प्लास्टिक के कटटो में 458.260 किलोग्राम डोडा चुरा भरा मिला। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में मिले डोडे चोरी की बाजार में कीमत 70 लाख रुपए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।