उदयपुर की दिव्यानी कटारा और हितांशी को प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव का जिमा,भगवती डांगी और तारिका उदयपुर देहात और शहर जिला अध्यक्ष

उदयपुर। शारदीय नवरात्र स्थापना के दिन प्रदेश महिला कांग्रेस की नई टीम का गठन किया। इसमें मेवाड़ को खासा महत्व मिला है। उदयपुर की आदिवासी नेता दिव्यानी कटारा और हितांशी शर्मा को महासचिव बनाया है। हितांशी कांग्रेस की दिग्गज नेता रहीं गिरिजा व्यास की रिश्तेदार है। वहीं, दिव्यानी पिछली कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रह चुकी। उदयपुर शहर महिला अध्यक्ष पद पर तारिका भानुप्रताप व उदयपुर ग्रामीण का महिला अध्यक्ष भगवती डांगी को नियुक्त है। हितांशी शर्मा एक दिन पहले ही पूर्व मुयमंत्री अशोक गहलोत से मिली थीं।
दिव्यानी कटारा जिसे प्रदेश महासचिव बनाया है। दिव्यानी कटारा अभी यूथ कांग्रेस प्रवक्ता है। भील आदिवासी समाज से हैं। उदयपुर ग्रामीण में सक्रिय। समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य रहते हुए आदिवासी बच्चों व महिला शिक्षा के लिए काम किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एबेसेडर रहीं। दादा साहब फाल्के लाइफस्टाइल पुरस्कार, वुमन अचीवर्स, मिस आयरन मेडेन जैसे पुरस्कारों से समानित हो चुकी है।

हितांशी शर्मा जिसे प्रदेश महासचिव बनाया है। हितांशी वर्तमान में निवर्तमान पार्षद है। कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास की रिश्ते में बहू है। इनके पिता केके शर्मा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं। ससुर गोपालकृष्ण भी पार्टी के पदाधिकारी रहे हैं। हितांशी पिछले काफी समय से पार्टी में सक्रिय है। प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव पद की जिमेदारी मिलने से हितांशी का कद बढ़ा है।

भगवती डांगी जिन्हें उदयपुर ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। भगवती निवर्तमान पार्षद है। पूर्व में यूथ कांग्रेस में बतौर सदस्य काम किया। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय है। मनकामेश्वर समिति में सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहीं। इनके पति ओमप्रकाश डांगी यूथ कांग्रेस में विधानसभा महासचिव, ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी समेत विभिन्न पदों पर रहे हैं। भगवती ग्रेजुएट हैं।

तारिका भानुप्रताप जिसे उदयपुर शहर की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनाया है। 10वीं में जिला टॉपर और 12वीं में साइंस बेच टॉपर रहीं। पति भानुप्रतापसिंह धाभाई के साथ मिलकर रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर का गठन किया। इनरव्हील क्लब, फील्ड क्लब, लघु उद्योग भारती समेत सामाजिक संगठनों में सक्रियता निभाई। शहर जिला कांग्रेस की सचिव हैं ।