
उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेले का शुभांरभ 9 अक्टूम्बर गुरुवार शाम 7:15 बजे शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण के मुख्य सानिध्य में होगा।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली मेला 2025 अन्तर्गत नगर निगम प्रांगण में दिनांक 11 अक्टूम्बर से 16 अक्टूम्बर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा एवं 09 अक्टूम्बर से 23 अक्टूम्बर तक दुकाने व झूले संचालित रहेगें। आयुक्त/मेलाधिकारी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या के शुरूआती 2 दिन 11 व 12 अक्टूम्बर, 2025 को स्थानीय प्रतिभा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13 अक्टूम्बर को स्वर और विरासत कार्यक्रम के अन्तर्गत इंडियन ऑशियन बैंड एवं मांगणियार चिल्ड्रन ग्रुप विरासत संस्था द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 14 अक्टूम्बर को हिंदुस्तान के प्रसिद्ध कलाकार द्वारा रंग, रोशनी व राग कार्यक्रम के अन्तर्गत सचेत टंडन, परम्परा ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 15 अक्टूम्बर, 2025 को भक्त्ति वन्दना कार्यक्रम के अन्तर्गत लखबीर सिंह लक्खा एवं स्वाति मिश्रा द्वारा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ 16 अक्टूम्बर को इस वर्ष दीपावली मेले में पहली बार महाआरती का आयोजन रखा गया है जो शहरवासियों के लिये नया अनुभव होगा। यह आयोजन आमजन के लिए है और जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित किया गया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मेले में दुकाने व झूले लगाने से निगम को कुल 1 करोड़ 86 लाख रूपये की आय हुई है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों के चयन में विशेष ध्यान रखा गया है। प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं के लिए अतिथियों का चयन कर लिया गया है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। प्रेस दीर्धा वीआईपी दीर्घा दर्शक दीर्घा व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कवरेज के लिए मचान भी बनाया है। बेरीकेट्स पर जालियां लगाई गई है जिससे सुरक्षा में कोई खलल उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने बताया कि दुकानों को इस तरह लगवाया है कि जिसमे जनता को किसी भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
दीपावली मेला 2025 समारोह में सांस्कृतिक संध्या की जानकारी के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए है जिसमे कार्यक्रमों की सूची है. जिससे हर वर्ग का दर्शक अपने पंसदीदा कार्यक्रम में आ सके और आयोजन व सांस्कृतिक संध्या का पूर्ण आनन्द ले सके। शहर के गणमान्य नागरिको को आमंत्रण पत्र भिजवाए जायेंगे। आयोजन स्थल पर पृथक से नित्य प्रतिदिन सफाई हो सके इसके लिए अलग से सफाई टीमे लगाई गई है तथा सम्पूर्ण प्रांगण में जगह जगह कचरा पात्र रखे गये है जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए फायर बिग्रेड के निकलने के लिए स्वागत द्वारो का विशेष ध्यान रखा गया है उन्हें ऊंचा बनाया गया है जिससे फायर बिग्रेड को निकलने में कोई असुविधा न हो।
निगम प्रांगण में जगह जगह प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे जिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा और साथ ही सी-सी-टीवी कैमरा से आयोजन की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सांस्कृतिक संध्याओ के लिए तैयार किए गए मंच पर प्रतिदिन कार्यक्रम अनुरूप डेकोरेशन किया जाएगा। उक्त आयोजन हेतु निगम प्रांगण में आमजन के मंनोरजन खरीदारी हेतु निगम के सामने स्थित ग्राउण्ड में झूले तथा दक्षिण एवं पीछे के ग्राउण्ड में खाने पीने एवं विभिन्न उत्पादों की दुकानें लगवाई गयी है जिससे आमजन उक्त आयोजन का लुफ्त ले सकेगें। उक्त आयोजन हेतु पूरे निगम प्रागंण पर विशेष आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। निगम प्रांगण में सीरिज बल्ब ट्यूब लाईट, एलईडी लाईट आदि लगाई गई है इसके अलावा निगम प्रांगण में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है जिससे शहरवासियों को कोई असुविधा न हो।
नगर निगम द्वारा उक्त आयोजन सम्बंधित गतिविधियों की पूर्ण जानकारी के लिए समाचार पत्र पत्रिकाओ के अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है जिससे समय समय पर आयोजन की जानकारी शहर की जनता को मिल सके।

आयोजन की सफलता को देखते हुए शहरवासियो को कोई असुविधा न हो इसके लिए माकूल व्यवस्थाए की गई है। आयोजन में आमजन की सुविधा हेतु टाउनहॉल स्थित पार्किंग श्रमजीवी कॉलेज, आर.सी.ए लिंक रोड एवं कस्तुरबा मातृ मन्दिर में निशुल्क पार्किंग व्यवस्था की गई है।
उक्त आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खरीदारी हेतु आने वाले शहरवासियों के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था रहेगी। आपातकालीन व्यवस्था के लिए चिकित्सा विभाग के माध्यम से एक एम्बुलेन्स भी समारोह स्थल पर मौजूद रहेगी। निगरानी एवं नियंत्रण रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो सम्पूर्ण आयोजन अवधि में कार्य करेगा और सम्पूर्ण आयोजन स्थल पर निगरानी रखेगा। इसके लिए जगह जगह पर कैमरे लगाए जाएगें। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और जगह जगह पर पुलिस व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड सम्पूर्ण आयोजन स्थल में नक्शानुसार तय स्थान पर तैनात किए जाएगें। सुरक्षा की दृष्टि से महिला गार्ड व महिला पुलिस भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहेगी। दीपावली मेला 2025 आयोजन के लिए निगम द्वारा दुर्घटना बीमा भी करवाया गया है।
