उदयपुर में बुधवार को 36 इलाकों में 7 घंटे बिजली कटौती, औद्योगिक क्षेत्रों की सप्लाई रहेगी प्रभावित

उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते मंगलवार, 24 जून को उदयपुर के मादड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

जेईएन विजय कुमार यादव ने बताया कि मादड़ी, आकाशवाणी फीडर क्षेत्र सहित सिल्वर स्टोन, पटेल सीमेंट, अर्नेस्ट गेस्ट, सलोनी कांटा, गोल्डन ड्रग्स, हस्तिनापुर, प्राश मिनरल, कोरोमंडल, वार्टेल, अरावली, 20 माइक्रोन, अंकुर, पोरवाल इंजीनियरिंग, पोदार ऑयल और प्रभाष मिनरल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा गुड अर्थ, टेकिन गेजेस इंडिया, सुंदरम मिनरल, उत्कर्ष मिनरल, कृष्णा मिनरल इंडस्ट्री, सीमा मिनरल, वेस्टर्न मिनरल, स्टार कांटा, सूरज मिनरल, टेम्पसेन्स-4 एवं 6, पायोराइट, प्रिंट मीडिया, परफेक्ट मार्बल, एसपी मिनरल, ओस्तवाल मिनरल, आलोक इंडस्ट्री, टायर टेक्नो और रश्मि मिनरल सहित कई औद्योगिक इकाइयों में भी निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली निगम ने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।