उदयपुर। मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य के तहत गुरुवार, 25 जून 2026 को उदयपुर के कानपुर खेड़ा स्थित वाटर वर्क्स फीडर पर मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में करीब 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
अजमेर विद्युत वितरण निगम के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान रानी की बावड़ी, जोयडा बावजी, पाराखेत चौराहा, कानपुर खेड़ा गांव, कार्तिक नगर, वाटर वर्क्स क्षेत्र तथा माइंस से जुड़े सभी कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जेईएन विजय कुमार यादव ने बताया कि मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी।
बिजली निगम ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक सावधानी बरतें।
उदयपुर में आज 7 घंटे बिजली कटौती, रानी की बावड़ी सहित कई इलाकों में रहेगी बिजली बंद
