उदयपुर में शनिवार को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, देखें पूरी सूची
उदयपुर। शहर में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों से समय रहते आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की गई है।
सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
सीसारमा मेन रोड, स्कूल के पास, सीसारमा बस स्टैंड, सीता माता, सीसारमा गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
होटल रूपगढ़, होटल रॉयल एक्सीलेंसी, होटल ब्लू फैदर, स्वस्तिक नगर, आपणी ढाणी, हाउसिंग बोर्ड, सामुदायिक भवन, जलदाय विभाग, रैन बसेरा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे करने की अपील की है। हालांकि, तकनीकी कारणों या कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली कटौती का समय आवश्यकता पड़ने पर कम या अधिक भी हो सकता है।
उदयपुर में शनिवार को 7 घंटे बिजली कटौती,जानिए कहा कहा बिजली बंद रहेगी
