उदयपुर। विद्युत लाइन के रखरखाव एवं आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते मंगलवार को उदयपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक तथा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक मालियों की होटल, कोका-कोला फैक्ट्री, चिकलवास गांव, चिकलवास बस स्टैंड, पालड़ी रोड, रंगास्वामी कॉलोनी, कृष्णा विहार, हाथीदरा, लियो का गुड़ा, राती तलाई, ग्रेटर कैलाश नगर, टीबी हॉस्पिटल चौराहा, उपली बड़ी, बड़ी तालाब, पालड़ी, कटारा, टाइगर हिल, तहसील, पुलिस अन्वेषण भवन, स्वच्छ कार्यालय, अचार फैक्ट्री, अग्रवाल नमकीन क्षेत्र, वृंदावन फार्म, नारायण सेवा संस्थान, एडवेंट कॉलेज, मिराज फैक्ट्री, रोयल रिट्रीट, बड़ी गांव, मोया चौराहा, आर.के. हाउस, आरा मशीन, बड़ी रोड, बीआरबी आर्ट्स, हवाला रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अंबावगढ़ जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इनमें अंबावगढ़, यादव कॉलोनी, आयुर्वेद चौराहा, अलकापुरी, ओढ़ बस्ती, अंबामाता योजना, महाकाल क्षेत्र, रानी रोड, सर्किट हाउस, गड़िया देवरा, सिलावटवाड़ी, राजदर्शन, इमली घाट, महावतवाड़ी और चांदपोल सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।
