उदयपुर में आज कई इलाकों में 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती, देखें प्रभावित क्षेत्रों की सूची

उदयपुर। शहर में बुधवार को विद्युत लाइन के रखरखाव एवं आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में 3 से 7 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 11 केवी रानी रोड फीडर से जुड़े सज्जन नगर ए ब्लॉक, सज्जन नगर कच्ची बस्ती, गांधीनगर डी ब्लॉक, खान बाबा के पास का क्षेत्र, धोली मगरी, मस्तान पिया कॉलोनी, सज्जन नगर ओड बस्ती, गालाबाग, रानी रोड, राजीव गांधी पार्क, सोलर वेधशाला, शिल्पग्राम, छोटा हवाला तथा आरजे-27 होटल से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अशोक नगर संपूर्ण, अशोक नगर मेन रोड, श्री निकेतन, टीआरआई एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक परशुराम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, अरोड़ा नगर, नीमच माता स्कीम, खारोल कॉलोनी, सहेली नगर, सहेलियों की बाड़ी रोड, विद्या भवन स्कूल एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू कर दी जाएगी। :::